Name of Job | Bihar Police Constable Recruitment 2025 |
Recruitment Year | 2025 |
Application Mode | Online |
Job Type | Government |
Job Location | Bihar |
Total Post | 19,838 |
Short Information | अगर आप बिहार पुलिस वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं तो यहाँ हम आपको Bihar Police Constable Recruitment 2025 के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। |
Bihar Police Constable Recruitment 2025
बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय चयन पार्षद ने बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) में 19,838 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 18 मार्च से 18 अप्रैल 2025 तक इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। जिसके पश्चात आवेदन के सत्यापन के बाद लिखित परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इस भर्ती के लिए आवेदन कर इस भर्ती अभियान में शामिल हो सकेंगे। आगे इस पोस्ट में हम बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 से संबंधित पूरी जानकारी जैसे कि Bihar Police Constable Recruitment Notification, आवेदन की तिथि, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और आवेदन की प्रक्रिया आदि के बारे में बतायंगे। सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।
Notification Out
बिहार के 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी प्राप्त करने का अच्छा मौका है क्योंकि बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में कुल 19,838 पदों पर बहाली के लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होने वाली है। इस भर्ती के लिए सभी इच्छुक अभ्यर्थी 18 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भर पाएंगे। सभी इच्छुक उम्मीदवार Bihar Police Constable Recruitment Notification में भर्ती की सारी डिटेल्स देख सकते हैं। इसका लिंक आपको इसी पोस्ट में मिल जायेगा।
Post Details
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत कुल 19,838 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है जिसमें 7,935 पद गैर आरक्षित वर्ग हेतु, 1,983 पद आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के नागरिकों हेतु, 3,174 पद अनुसूचित जाति हेतु, 199 पद अनुसूचित जनजाति हेतु, 3,571 अत्यन्त पिछड़ा वर्ग हेतु, 2,381 पद पिछड़ा वर्ग (53% ट्रांसजेन्डर सहित) हेतु और 595 पद पिछड़े वर्गो की महिलाओं हेतु आरक्षित किए गए हैं।
Last Date
Bihar Police Constable Recruitment 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 11 मार्च 2025 को जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 मार्च 2025 को शुरू की जाएगी जिसकी अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2025 निर्धारित है। अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखते हुए इच्छुक अभ्यर्थी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
Eligibility Criteria
- शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification): आवेदक कम से कम 12वीं / इंटर पास होने चाहिए। अन्य विवरणों के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन का देख सकते है।
- आयु सीमा (Age Limit): आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2025 की स्थिति में की जाएगी। आवेदकों के लिए आयु सीमा का निर्धारण कोटीवार किया गया है।
- सामान्य वर्ग के लिए 18 वर्ष से 25 वर्ष पिछड़ा वर्ग (पुरुष) के लिए 18 वर्ष से 27 वर्ष पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए 18 वर्ष से 28 वर्ष अनुसूचित जाति/जनजाति (पुरुष/महिला) के लिए 18
- बिहार पुलिस के होमगार्ड के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती शारीरिक मानदंड
श्रेणी | छाती | ऊंचाई |
पुरुष उम्मीदवारों के लिए | सामान्य/BC/EBC – 86 सेमी SC/ST – 84 सेमी | सामान्य/BC/EBC – 165 सेमी SC/ST – 160 सेमी |
महिला उम्मीदवारों के लिए | कोई मानदंड निर्धारित नहीं | न्यूनतम 155 सेमी |
Application Fees
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य के मूल निवासी उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों, महिला अभ्यर्थियों और ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को ₹180 का आवेदन शुल्क देना होगा, शेष अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 675 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
Selection Process
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा, जो कुछ इस प्रकार है
- पहले चरण में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा से गुजरना होगा जिसमें प्रश्नों की संख्या 100, अंकों की संख्या 100 और न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 30% होंगे।
- दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा। इस चरण में पुरुष उम्मीदवार को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी, वहीं महिला उम्मीदवार को 1 किलोमीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को गोला फेंक और ऊंची कूद में भी अपनी शारीरिक दक्षता दिखानी होगी। इसके लिए निर्धारित मानदंड हेतु आप नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
- तीसरे चरण में उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सभी दस्तावेज वैद्य पाए जाने पर उम्मीदवार का चयन उपरोक्त भर्ती के लिए कर लिया जाएगा।
Important Dates
Activity | Date |
---|---|
Start Date For Online Apply | 18 मार्च 2025 |
Last Date For Online Apply | 18 अप्रैल 2025 |
Important Documents
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- शारीरिक मापदंड प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- होमगार्ड प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि।
Important Links
Official Notification | Check Out |
Official Website | Click Here |
Our HomePage | Click Here |
Read Also:-
Bihar Police Constable Recruitment 2025 Online Apply
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए अगर आप योग्य है और आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे पूरी प्रक्रिया बताई गई है। नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं –
- सबसे पहले उम्मीदवार को बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब होम पेज में दिए गए Bihar Police Constable Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आवेदन फार्म खुलकर आएगा जिसमें मांगी गई महत्वपूर्ण जानकारी ध्यान से भरनी होगी।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन सबमिट करना होगा।
- इस प्रकार आप सफलतापूर्वक आवेदन कर लेंगे और आप आवेदन का रसीद भी प्राप्त कर लें।
Frequently Asked Questions FAQ
प्रश्न 1. Bihar Police Constable Recruitment 2025 Last Date कब है?
इस भर्ती के लिए अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2025 है।
प्रश्न 2. Bihar Police Constable Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करे?
आवेदन का पूरा प्रोसेस इस आर्टिकल में बता दिया गया है। साथ ही ऑफिशियल लिंक भी दी गई है ताकि आवेदन करने में आसानी हो।
ध्यान दें:- ऐसे ही Goverment Jobs, Private Jobs, All India Vacancy, Sarkari Naukri, और Sarkari Results की जानकारी आपको सबसे पहले FreeNaukriHelp.com पर मिलता रहेगा, अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है या आप चाहते की कोई भी नई वैकेंसी की जानकारी आपको तुरंत मिल जाये तो आप इस वेबसाइट को फॉलो जरूर करें।
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें,
आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद!
Posted By Ankit Gupta