Name of Job | Bihar Pharmacist Recruitment 2025 |
Recruitment Year | 2025 |
Application Mode | Online |
Job Type | Government |
Job Location | Bihar |
Total Post | 2473 |
Short Information | बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने 2473 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए इच्छुक है तो यहां हम आपको Bihar Pharmacist Recruitment 2025 के बारे में पूरी जानकारी देंगे। |
Bihar Pharmacist Recruitment 2025
फार्मासिस्ट पद पर नौकरी प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं को बता दें कि Bihar Pharmacist Recruitment 2025 के अन्तर्गत बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने हाल ही में 2000 से अधिक पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है जिसका नोटिफिकेशन आप बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

उम्मीदवार जान लें कि 11 मार्च 2025 से इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, अतः इच्छुक उम्मीदवार 8 अप्रैल 2025 से पहले अपना आवेदन जमा कर दें। इस भर्ती से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस पोस्ट को पढ़ें जहां हमने Bihar Pharmacist Vacancy Notification, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, लगने वाले जरूरी दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी है।
Notification Out
बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन की ओर से कुल 2473 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। बता दें बिहार फार्मासिस्ट वेकेंसी के तहत यह भर्ती अभियान शुरू किया गया है। फार्मेसी क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में आप भर्ती से संबंधित पूरी डिटेल्स देख सकते हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूर्ण करना अनिवार्य है।
Last Date
इच्छुक उम्मीदवारों को बता दे कि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की तिथि 11 मार्च 2025 है और अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2025 निर्धारित है। इस विशेष तिथि का ध्यान रखते हुए दिए गए दिशा निर्देशों के आधार पर आवेदन फार्म जमा करना अनिवार्य है। बता दें कि इसके लिए परीक्षा की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।
Post Details
Bihar Pharmacist Recruitment 2025 के अंतर्गत कुल 2473 पदों पर बहाली की जाने वाली है। उम्मीदवारों के लिए कोटिवार पोस्ट आरक्षित किए गए हैं जिसका विवरण कुछ इस प्रकार है –
श्रेणी | पद संख्या | 35% Reserved For Women |
अनारक्षित पद | 904 | 316 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 226 | 79 |
अनुसूचित जाति | 458 | 127 |
अनुसूचित जनजाति | 29 | 08 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 495 | 142 |
पिछड़ा वर्ग | 273 | 95 |
पिछड़ा वर्ग की महिला | 88 | – |
कुल पद | 2473 | 767 |
Eligibility Criteria
- शैक्षणिक योग्यता: इसके लिए उम्मीदवार कम से कम 12वी पास होना चाहिए।
- उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्था से Diploma In Pharmacy के तीनो भाग से संबंधित प्रमाण पत्र होना चाहिए
- शैक्षणिक योग्यता से संबंधित पूरी जानकारी के लिए आप जारी हुए आधिकारिक नोटिस का अवलोकन करें।
Age Limit
आयु सीमा: सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित है, वहीं अनारक्षित पुरुष के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष, अनारक्षित महिला के लिए 40 वर्ष, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष निर्धारित है।
Application Fees
इस भर्ती अभियान के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करते समय कुछ आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क श्रेणीवार निर्धारित की गई है। बता दें इस भर्ती के लिए सामान्य / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवार को ₹600, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को ₹150, सभी श्रेणी के दिव्यंगों को ₹150 और सभी महिला उम्मीदवारों को ₹150 आवेदन शुल्क देना होगा।
Selection Process
बिहार फार्मासिस्ट भर्ती 2025 के अंतर्गत योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी जिसमें फार्मेसी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम आएंगे, उन्हें तीसरे चरण में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
Important Dates
Activity | Date |
---|---|
Start Date For Online Apply | 11 मार्च 2025 |
Last Date For Online Apply | 8 अप्रैल 2025 |
Important Documents
इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आपूर्ति करनी होगी –
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बिहार फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र आदि।
Important Links
Official Notification | Check Out |
Official Website | Click Here |
Our HomePage | Click Here |
Read Also:-
Bihar Pharmacist Recruitment 2025 Online Apply
- सबसे पहले आप बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
- इसके बाद दिए गए “Bihar Pharmacist Recruitment 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर एक पेज खुलेगा, इसमें मांगे गए महत्वपूर्ण विवरण जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि सबमिट करें।
- इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
- प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से अब पोर्टल में लॉगिन करें।
- अब आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा इसमें मांगी गई जानकारी ध्यान से भरें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्पष्ट कॉपी अपलोड करें।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद फॉर्म को जमा कर दें।
- अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए निकल कर रखें।
Frequently Asked Questions FAQ
प्रश्न 1. Bihar Pharmacist Recruitment 2025 Last Date क्या है ?
इस भर्ती के लिए अंतिम तिथि 08 अप्रैल 2025 है।
प्रश्न 2. Bihar Pharmacist Recruitment 2025 में आवेदन कैसे करे?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में दी गई है।
ध्यान दें:- ऐसे ही Goverment Jobs, Private Jobs, All India Vacancy, Sarkari Naukri, और Sarkari Results की जानकारी आपको सबसे पहले FreeNaukriHelp.com पर मिलता रहेगा, अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है या आप चाहते की कोई भी नई वैकेंसी की जानकारी आपको तुरंत मिल जाये तो आप इस वेबसाइट को फॉलो जरूर करें।
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें,
आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद!
Posted By Ankit Gupta